CBSE Board Class 9 Hindi

New Sample paper CBSE hindi class 9 for examination 2022. New session in Hindi

model paper CBSE hindi class 9 for examination 2023. New session in Hindi

             Class-IX
           Subject- Hindi  
#class 9 model paper hindi


निर्धारित समय : 3 घंटे अधिकतम अंक- 80

सामान्य निर्देश-

1 इस प्रश्नपत्र में चार खंड हैं—: क,ख,ग और घ।
2 चारों खंडों के प्रश्नों के उत्तर देना अनिवार्य है।
3 यथासंभव प्रत्येक खंड के प्रश्नों के उत्तर क्रमश: दीजिए।

खंड-क hindi class 9 paper

1 गद्यांश को पढकर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए- (10)

जीवन में समय का नियोजन ही सफलता की कुंजी है। समय का चक्र अपनी गति से चल रहा या यू कहें कि भाग रहा है। अकसर इधर-उधर कहीं-न-कहीं, किसी-न-किसी से यह सुनने की मिलता है क्या करें, समय ही नहीं मिलता। वास्तव में, हम निरंतर गतिमान समय के साथ कदम-से कदम मिलाकर चल ही नहीं पाते और पिछड़ जाते हैं। चाणक्य ने कहा है कि जो व्यक्ति जीवन में समय का ध्यान नहीं रखता, उसके हाथ असफलता और पछतावा ही लगता है। कबीरदास जी ने भी, ‘काल करे सो आज कर, आज करे सो अब‘ कहकर काम को कल पर नहीं टालने की सीख दी है। समय जैसे बहुमूल्य धन को सोने-चाँदी की तरह संरक्षित नहीं रखा सकता क्योंकि समय तो गतिमान है। इस पर हमारा अधिकार तभी तक है, जब तक हम इसका सदुपयोग करें अन्यथा नष्ट हो जाता है।

क- व्यक्ति जीवन की दौड़ में कब पिछड़ जाता है?

See also  Successful youtuber कैसे बने)/ Youtuber Kaise Bane/ यूट्यूब से पैसे कैसे कमाए

ख- चाणक्य के अनुसार, समय का ध्यान न रखने वाले व्यक्ति को जीवन में क्या मिलता है?

ग- जीवन में सफलता की कुंजी किसे बताया गया है और क्यों स्पष्ट कीजिए।

घ- समय जैसे बहुमूल्य धन को सोने-चांदी के समान क्यों नहीं रखा जा सकता? इस पर व्यक्ति का अधिकार कब तक रहता है?

ड- कबीरदास जी की सीख यदि न मानी जाए तो उसका क्या परिणाम होगा?

च- जीवन में समय का नियोजन क्या है?

छ- उपर्युक्त गद्यांश के लिए उचित शीर्षक लिखिए।

खंड-ख model paper CBSE hindi class 9 for examination 2022. New session in Hindi

प्रश्न 2. (i) ‘अत्यंत’ और ‘अपमान’ शब्द में कौन—सा उपसर्ग लगा है? (2)

(ii) ‘लेनदार’ और ‘उदारता’ शब्द में कौन— सा प्रत्यय लगा है? (2)

 (iiiii) निम्नलिखित समस्त पदों में कौन—सा समास है? (4)

(क) दानवीर   (ख) पीताम्बर   (ग) पति-पत्नी (घ) नीलकमल 

प्रश्न 3.  अर्थ की दृष्टि से वाक्य के भेद बताइए— (4)

यदि आप आते तो मैं घर पर ही मिलता।

वाह! कैसी घटा छाई है।

कल कौन आ रहा है?

निकल जाओ मेरे कमरे से बाहर।

प्रश्न 4 निम्नलिखत प्रश्नों के उत्तर दीजिए— (2+1+1=4)

i.अनुप्रास अलंकार का उचित उदाहरण लिखिए।

ii.अलंकार के मुख्य दो भेद बताइए।

iii.कनक कनक ते सौगुनी, मदकता अधिकाय। वा खाए बौराए जग, या पाए बौराय।। 

iv.उपर्युक्त पंक्तियों में कौन—सा अलंकार है।

खंड-ग (पाठ्य पुस्तक पर आधारित)9  

प्रश्न 5. निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सही उत्तर ​लिखिए। (6)

सालिम अली प्रकृति की दुनिया में एक टापू बनने के बजाय अथाह सागर बनकर उभरे थे। जो लोग उनके भ्रमणशील स्वभाव और उनकी यायावरी से परिचित हैं, उन्हें महसूस होता है कि वे आज भी पक्षियों के सुराग में ही निकले हैं, और बस अभी गले में लंबी दूरबीन लटकाए अपने खोजपूर्ण नतीजों के साथ लौट आएंगे।

See also  Anuchchhed Lekhan hindi (Paragraph Writing) अनुच्छेद-लेखन| Example in hindi

जब तक वो नहीं लौटते, क्या उन्हें गया हुआ मान लिया जाए! मेरी आंखें नम हैं, सा​लीम अली, तुम लौटोगे न।! 

i.सालिम अली कौन थे?

ii. भाव स्पष्ट कीजिए—

‘”सालिम अली प्रकृति की दुनिया में एक टापू बनने के बजाय अथाह सागर बनकर उभरे थे।“

III. उपर्युक्त अवतरण का प्रसंग क्य है? सालिम अली कहा गए हैं?

प्रश्न 6 निम्नलिखत प्रश्नों के उत्तर दीजिए—  (2+2+2+2=8)

हरिशंकर परसाई ने प्रेमचंद का जो शब्दचित्र हमारे सामने प्रस्तुत किया है उससे प्रेमचंद के व्यक्तित्व की कौन-कौन सी विशेषता उभरकर आती है?

साँवले सपनों की याद शीर्षक की सार्थकता पर टिप्पणी कीजिए।

लेखक लङकोर के मार्ग में अपने साथियों से किस कारण से पिछड़ गया?

दो बैलों की कथा के माध्यम से कौन—कौन—से नीति—विषयक मूल्य उभर कर आए हैं?

प्रश्न 7. निम्नलिखित पद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए। (2+2+2=6)

क्या गाती हो?

क्यों रह—रह जाती हो?

कोकिल बोलो तो!

क्या लाती हो?

संदेशा किसका है?

कोकिल बोलो तो!

ऊँची काली दीवारों के घेरे में 

डाकू, चोरों, बटमारों के डेरे में,

खाने को देते नहीं पेट—भर खाना,

मरने भी देते नहीं तड़प रह जाना!

कोकिल किसका और किसके पास संदेशा ले​कर आती है?

‘ऊँची काली दीवारों के घेरे में डाकू, चोरों, बटमारों के डेरे में,’ इन पंक्तियों का क्या आशय है?

काव्यांश के अनुसार बताइए कौन कैद है और क्यों ?

प्रश्न  8 निम्नलिखत प्रश्नों के उत्तर दीजिए—  (2+2+2+2=8)

‘जेब टटोली तो कौड़ी नहीं पाई।‘ का भाव स्पष्ट कीजिए।

ब्रजभूमि के प्रति कवि का प्रेम किन—किन रूपों में अभिव्यक्त हुआ है?

‘बच्चें काम पर जा रहे हैं’ कविता के आधार पर बताइए कि बच्चें काम पर क्यों जा रहे हैं

See also  बच्चे को कैसे सुधारें jiddi bache ko sdharne ke tips parenting

कम्बल और लाठी में ऐसा क्या है कि रसखान उनके लिए तीनों लोकों का राज भी छोड़ने के लिए प्रस्तुत हैं?

model paper CBSE hindi class 9 

प्रश्न  9 i. ‘मेरे संग की औरतें’ पाठ के आधार पर लिखिए कि ‘शिक्षा बच्चों का जन्म सिद्ध अधिकार है’— इस दिशा में लेखिका के प्रयासों का उल्लेख कीजिए। (3)

ii. रीढ़ की हड्डी पाठ के आधार पर बताइए की अपनी बेटी का रिश्ता तय करने के लिए रामस्वरूप उमा से जिस प्रकार के व्यवहार की अपेक्षा कर रहे हैं, वह उचित क्यों नहीं है? (3)

खंड-घ 

प्रश्न 1० निम्नलिखित बिंदुओं के आधार पर किसी एक विषय पर 80 से 100 शब्‍दों में एक अनुछेद लिखिए—  (5)

i. राष्ट्रभाषा हिंदी की स्थिति

•राष्ट्रभाषा का अर्थ 

•संविधान में हिंदी

•हिंदी के गुण

•दुर्दशा

•हमारा कर्तव्य


ii. इंटरनेट की दुनिया

•अद्भुत आविष्कार

•उपयोगिता

•दुरुपयोग


iii.प्रदूषण: कारण और निवारण

•प्रदूषण का मतलब

•कारण

•हानियाँ

•निवारण

for examination 2022. New session in Hindi

प्रश्न 11 अपने पिता जी को एक पत्र लिखकर बताइए की आपके विद्यालय में वार्षिकोत्सव किस प्रकार मनाया गया। (5)

अ​थवा

दो दिन के अवकाश के लिए प्रधानाचार्य को प्रा​र्थना—पत्र लिखिए।

प्रश्न 12 दूरदर्शन के कार्यक्रमों के विषय पर पिता और पुत्री के बीच संवाद। (5)

                            अथवा 

यात्री और बस कंडक्टर के बीच सवांद लिखिए।

13. दिए गए प्रस्थान बिंदु के अधार पर एक लघुकथा 100 से 120 शब्दों में लिखिए- (5)

“एक बूढ़ा किसान था। उसके चारों पुत्र आपस में झगड़ा करते ​थे। किसान बहुत दुखी था। उसने एक दिन…”


क्षितिज भाग 1 काव्य खंड

Hindi class 9 cbse Model paper 2021, Class9 Subject- Hindi #class 9 model paper hindi

About the author

admin

New Gyan Blog for knowledge. Author- Abhishek, Journalist

Leave a Comment