Last Updated on March 11, 2024 by Abhishek pandey
hindi varnamala में कुल 52 अक्षर यानी अल्फाबेट होते हैं। इनके बारे में कुछ ख़ास बात बताने जा रहे हैं। जैसे हिंदी लिखी जाती है, वैसे ही बोली जाती है।
वर्णमाला (अल्फाबेट) किसे कहते हैं?
जहां वर्णों (alphabet) को एक क्रम में निश्चित रूप से लिखते हैं, उसे वर्णमाला कहा जाता है।
हिंदी हमारी राजभाषा है। कुल 52 अक्षरों से हिंदी की वर्णमाला hindi varnamala बनती है।
हिंदी राजभाषा के रूप में 14 सितंबर 1949 को इस मान्यता मिली है हर वर्ष 14 सितंबर को हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है।
माना जाता है कि इंटरनेट के युग में सोशल मीडिया और युटुब जैसे प्लेटफार्म में हिंदी की डिमांड बहुत तेजी से बढ़ी है। यह बात सच भी है। आज लाखों वीडियो हिंदी में और क्षेत्रीय भाषाओं में बनते हैं।
हिंदी जन जन की भाषा
पूरे भारत में सभी लोग हिंदी जानते हैं या किसी न किसी रूप में हिंदी को बोलते या समझते हैं। भारत में संपर्क भाषा के रूप में हिंदी अपना स्थान बना चुकी है।
हिंदी वर्णमाला में 52 अक्षर कौन-कौन से हैं?
हिंदी वर्णमाला दो भागों में बांटी गई है, स्वर और व्यंजन।
हिंदी भाषा देवनागरी लिपि में लिखी जाती है अनुमान लगाया जाता है कि ब्राह्मी लिपि का ही एक प्रकार है जो 700 ईसा पूर्व में प्रकाश में आई है। किसी भाषा के लिखने के तरीके को लिपि Script कहा जाता है। जैसे अंगरेजी रोमन लिपि में लिखी जाती है तो देवनागरी लिपि में हिंदी भाषा लिखी जती है।
Varnmala in Hindi
स्वर – अ आ इ ई उ ऊ ऋ ए ऐ ओ औ ऑ
हिंदी भाषा में कुल 12 स्वर है।
अनुस्वार – अं
विसर्ग – अ:
अनुस्वार और विसर्ग न स्वर है, न व्यंजन है।
व्यंजन – क ख ग घ ङ च छ ज झ ञ ट ठ ड ढ ण त थ द ध न प फ ब भ म य र ल व श ष स ह
अरबी, फारसी, उर्दू के शब्दों को नुक्ता (The nuqta (Hindi: नुक़्ता, Urdu: نقطہ,) द्वारा नुक्ता के द्वारा दर्शाने के लिए क. ख़ ग़ ज़ फ़ श़ व्यंजनों का खास प्रयोग किया जाता है। जैसे- ग़ज़ल (type of poetry), ख़ास (importance), अख़बार (newspaper)
ड़ ढ़ व्यंजन पढ़ना, लड़ाई आदि देसी शब्दों के लिए लिखा जाता है। संस्कृत में इन व्यंजनों का इस्तेमाल नहीं होता है।
संयुक्त व्यंजन– क्ष त्र ज्ञ श्र
दो व्यंजनों के संयोग से बने संयुक्त व्यंजन होते हैं।
क्+ष=क्ष पक्षी नक्षत्र क्षत्रिय इत्यादि संस्कृत के तत्सम शब्दहैं।
त्+र=त्र इससे बने शब्द त्रिशूल त्रिशंकु त्रिदेव आदि तत्सम शब्द
ज्+ञ=ज्ञ (इसका उच्चारण ग्य होता है।) ज्ञानी विज्ञान जैसे शब्द उच्चारण में आते हैं।
श्+र्=श्र इससे बनने वाले शब्द श्रम, श्री
हिंदी भाषा में प्रकाशित पहली किताब
1796 में हिंदुस्तानी भाषा का व्याकरण किताब प्रकाशित हुई थी। ‘हिंदुस्तानी भाषा का व्याकरण (Grammar of the Hindoostanee Language) यह व्याकरण की पहली पुस्तक मानी जाती है।
Hindi Vyakaran NIOS | संधि के महत्वपूर्ण प्रश्न NIOS class 12
पूरी दुनिया में कितने लोग हिंदी बोलते हैं
एक अनुमान के मुताबिक पूरी दुनिया में 600 मिलियन लोग हिंदी बोलते हैं। नेपाल, पाकिस्तान, सिंगापुर और दक्षिण अफ्रीका के लोग भी हिंदी बेहतर तरीके से जानते हैं।
इन राज्यों में मुख्य रूप से बोली जाती है हिंदी भाषा
देश के मध्य भाग और उत्तर भाग में हिंदी मुख्य रूप से बोली जाती है। राजस्थान दिल्ली हरियाणा उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश हिमाचल प्रदेश छत्तीसगढ़ झारखंड और बिहार में प्रमुखता से हिंदी बोली जाती है।
- अंग्रेजी की तरह हिंदी Left से Right लिखी जाती है।
- अंग्रेजी और हिंदी के विराम (punctuation in English Hindi) एक सामान होते हैं। केवल पूर्ण विराम के लिए हिन्दी में खड़ी पाई का (।) प्रयोग किया जाता। जबकि अंग्रेजी में Full stop के लिए . का उपयोग कियाजात है। बाकी सभी विराम चिह्न एक जैसे हिंदी और अंग्रेजी में इस्तेमाल किए जाते हैं।
Author Profile
-
Author Abhishek Pandey, (Journalist and educator) 15 year experience in writing field.
newgyan.com Blog include Career, Education, technology Hindi- English language, writing tips, new knowledge information.
Latest entries
- DayApril 24, 2024Vishva Panchayat Divas विश्व पंचायत दिवस क्यों मनाया जाता है? GK
- Hindi English words meaningsApril 9, 2024पोटेंशियल सुपर पावर का अर्थ हिंदी में और भारतीय राजनीति में इसका महत्व
- Career NewsApril 5, 2024cbse skill education : सीबीएसई स्कूलों में स्किल एजुकेशन शुरू, छात्र मेन सब्जेक्ट के साथ पढ़ सकते हैं AI
- CBSEApril 5, 2024सीबीएसई पाठ्यक्रम में बड़ा बदलाव 10वीं 12वीं के पाठ्यक्रम को डाउनलोड करें