Hindi

gantantra diwas bhashan in hindi रिपब्लिक डे स्पीच 2023

Written by Abhishek pandey

gantantra diwas bhashan in hindi: भारत देश की आजादी के अवसर पर गणतंत्र दिवस भाषण (republic Day speech 2023) आपके लिए उपयोगी पोस्ट है। गणतंत्र दिवस के महत्व को रेखांकित करने के लिए इस दिन भाषण, निबंध, प्रतियोगिता और कविताएं आदि प्रस्तुत की जाती है। यहां पर आपको हम दमदार, जोश, भरने वाला गणतंत्र-दिवस पर दो हिंदी भाषण (gantantra divas bhashan) दे रहे हैं जो आप अपने स्कूल, ऑफिस में बोल कर अपने विचार रख सकते हैं।

Republic Day speech in Hindi 2023 latest: आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गणतंत्र दिवस का समारोह बड़ा धूमधाम से मनाया जाएगा। इस बार हम भारती अपना 74 वां गणतंत्र दिवस मनाएंगे। गणतंत्र दिवस का अर्थ होता है। ‌ लोक शासन यानी जहां जनता का शासन हो उसे गणतंत्र कहा जाता है। गणतंत्र-दिवस के दिन यानी 26 जनवरी, 1950 को ही हमारा संविधान बना था। जैसा कि आप जानते हैं कि इस दिन खूब हर्षोल्लास के साथ यह राष्ट्रीय त्योहार (national festival) गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। ढाई सौ साल की गुलामी के बाद हमारा देश 15 अगस्त 1947 को आजाद हुआ था। आजादी के संघर्ष में भारत की जनता ने अपना बलिदान दिया।
वीर स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हैं, उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं, जिनके समर्पण, त्याग और बलिदान से आज भारत देश आजाद हवा में सांस ले रहा है। गणतंत्र- दिवस के इस अवसर पर हम अपने देश की गौरव गाथा का बखान करते हैं और आजादी के के संघर्ष को याद करके उन लोगों के प्रति श्रद्धांजलि व्यक्त करते हैं जिन्होंने आजादी के संघर्ष में अपने प्राण न्योछावर किया था। Republic Day के इस अवसर पर विश्वविद्यालय कॉलेज और स्कूल शिक्षण संस्थानों कार्यालयों में ध्वजारोहण किया जाता है। तरह तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाता है और आजादी के महत्व को रेखांकित करने के लिए भाषण और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है।

See also  hindi word हिंदी भाषा के सही शब्द अर्थ
गणतंत्र दिवस26 जनवरी, 2023
Republic Day
Hindi speech
gantantra diwas bhashan
राष्ट्रीय पर्व (national festival)हिंदी भाषण
हमारा राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस

गणतंत्र दिवस भाषण (republic Day speech)

आदरणीय मुख्य अतिथि महोदय, शिक्षण संस्था के प्रमुख, अध्यापकगण, उपस्थित विद्यार्थीगण एवं अभिभावकगण! आप सभी जनों को गणतंत्र दिवस पर्व की हार्दिक शुभकामना!

आज गणतंत्र दिवस के इस राष्ट्रीय पर्व पर हम सभी लोग एकत्रित हुए हैं। यह हम सभी के जीवन में महत्वपूर्ण है। गुलामी की बेड़ियों में जकड़े रहने के बाद भारत को 15 अगस्त, 1947 को आजादी मिली। लेकिन यह आजादी तब तक अधूरी थी, जब तक अपने देश को चलाने के लिए हम भारत वासियों ने अपने संविधान का निर्माण नहीं कर लिया था।
देश की कार्यप्रणाली को चलाने के लिए संविधान की आवश्यकता थी।‌ बिना नियम और कानून के देश चलाना मुश्किल था। इसलिए आजादी के बाद से ही संविधान निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गई। ‌
26 जनवरी, 1950 को हम भारतीयों ने अपना संविधान अपने राष्ट्र को समर्पित किया। भारत यानी इंडिया पूरी दुनिया में लोकतांत्रिक, संप्रभु और गणतंत्र देश के रूप में आज ही के दिन विश्व पटल पर उभर कर सामने आया।‌ भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश बन गया।
संविधान सभी भारतीयों को समानता से जीवन जीने की स्वतंत्रता देता है। वह किसी भी तरह का भेदभाव नहीं करता है। जो कमजोर हैं, जो वंचित हैं, उनके लिए विशेष प्रावधान किया गया है, उन्हें भी मुख्यधारा में जोड़ने का काम संविधान के अनुसार हमारे देश की कार्यप्रणाली कर रही है।
हमारी शासन व्यवस्था हमें दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश बनाता है। आजादी के बाद से… 2 साल, 11 महीने, 18 दिन में हमारा संविधान बनकर तैयार हुआ। जनता के लिए और जनता द्वारा शासन यह लोकतंत्र का मूल मंत्र है।
26 जनवरी के दिन संविधान को लागू करने का दिन इसलिए चुना गया क्योंकि आजादी के संघर्ष के समय कांग्रेस ने पूर्ण स्वराज की मांग 26 जनवरी, 1930 में की थी। इसलिए 26 जनवरी का दिन हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है।
आप सभी ने मुझे बोलने का अवसर प्रदान किया इसके लिए मैं दिल से आभार व्यक्त करता हूं‌

See also  {cbse Term1} class 10 Neta jee ka chasma MCQ (cbse) examination

अंत में, मैं इन्हीं शब्दों के साथ में अपनी वाणी को विराम देता हूं‌- सबसे प्यारा जग में प्यारा भारत देश हमारा। जय हिंद!

बालदिवस पर स्कूल में बोला जाने वाला हिंदी में भाषण Children Day speech in hindi

सरल छोटा भाषण ganatantra Divas Hindi

ganatantra Divas short speech in Hindi latest update: उपस्थित सभी जनों को मेरा प्रणाम! आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर मैं आपके समक्ष कुछ बातें कहना चाहता हूं। आजादी के इस पर्व में आए हम सब भारतवासी अपने देश के लिए मर मिटने वाले उन बलिदानों को याद करें। जिन्होंने हमारे लिए आजाद भारत का सपना हकीकत में बदला था। लेकिन इस भारत को दुनिया का सर्वोत्तम देश बनाना है, इसके लिए हम सभी को कंधे से कंधा मिलाकर चलना है।
संविधान लागू हुए 74 साल बीत गए हैं। हम अपने देश में आज स्वतंत्रता से जी रहे हैं। किसी भी तरह का भेदभाव, अत्याचार नहीं है। सभी नागरिक एक समान है। संविधान हमें बराबरी का दर्जा देता है। हमें मान सम्मान और आजादी देता है।
आइए अपने देश को उज्जवल बनाने में सहयोग करें। भ्रष्टाचार, आतंकवाद, भाई-भतीजावाद जैसी बुराइयों से लड़ना आवश्यक है। यह बुराइयां किसी देश को खोखला बनाती है। इसलिए हमें जागरूक होना है और इन बुराइयों को दूर करने के लिए सशक्त प्रयास करते रहना है।
अपने देश के उन वीर जवानों और स्वतंत्रता सेनानियों को हमेशा याद रखना है जिनके बलिदान के कारण आज भारत एक लोकतांत्रिक देश है। इस आजादी को हरगिज मिटने नहीं देना है। आजादी के अपने गौरव को बनाए रखना है। किसी भी देश की रीढ़ उसकी शिक्षा व्यवस्था होती है। आइए वादा करें कि हम अपने भारत के गौरव को बढ़ाते जाएंगे। ‌ अपने अनमोल आजादी को कभी भी अपने स्मृति पटल से मिटने नहीं देंगे। ‌ देश के लिए जीवन जिएंगे और देश के लिए ही जीवन बलिदान करेंगे। ‌ आइए एक स्वर में हम सब बोले, ‘जय हिंद’।

See also  World Milk Day 2023| World Milk Day Slogan in hindi Shayari Status Quotes Image in Hindi for Whatsapp and Facebook

Republic Day poetry in Hindi

लोकतंत्र का गौरव बढ़ाना है,
भारत को सुंदर देश बनाना है,
जात पात में भेद ना हो,
सब इंसान एक है
यह बात सबको बतलाना है
लोकतंत्र का गौरव बढ़ाना है,

निष्कर्ष

जोशीला जागरूकता से भरा रिपब्लिक डे भाषण gantantra diwas bhashan, नया अपडेट गणतंत्र दिवस पर भाषण आपके लिए लाभकारी है। यदि गणतंत्र दिवस पर स्पीच ढूंढ रहे हैं तो यहां से आपको काफी मदद मिल गई होगी। वेबसाइट को शेयर जरूर करें। धन्यवाद।

About the author

Abhishek pandey

Author Abhishek Pandey, (Journalist and educator) 15 year experience in writing field.
newgyan.com Blog include Career, Education, technology Hindi- English language, writing tips, new knowledge information.

Leave a Comment