Hindi

Rashtrapati ka Arth Hindi राष्ट्रपति शब्द का अर्थ, समास

sandesh lekhan
Written by admin

Rashtrapati ka Arth Hindi राष्ट्रपति शब्द का अर्थ, समास

राष्ट्रपति शब्द मूल संस्कृत का शब्द है, हिंदी में भी प्रयोग किया जाता है।  यह दो शब्दों से मिलकर बना हुआ है। राष्ट्रपति शब्द को अंग्रेजी में president कहा जाता है। जाने हिंदी में राष्ट्रपति शब्द का अर्थ क्या होता है। Rashtrapati ka Arth Hindi mein. Kya aap jante Hain Rashtrapati Shabd ka Arth

राष्ट्रपति शब्द का मतलब

राष्ट्रपति पति शब्द दो शब्दों से मिलकर बना है। पहला शब्द राष्ट्र जिसका अर्थ होता है- देश 

दूसरा शब्द पति जिसका शाब्दिक अर्थ होता है स्वामी।

राष्ट्रपति शब्द का अर्थ हुआ देश का स्वामी यानी देश का सबसे बड़ा व्यक्ति होता है। लोकतांत्रिक सरकार में राष्ट्रपति एक पद होता है। हिंदी भाषा में राष्ट्रपति शब्द का अर्थ राष्ट्र का पति यानी देश का स्वामी होता है।

लोकतांत्रिक देश (democratic country) में राष्ट्रपति का अर्थ बहुमत से चुना गया राष्ट्र का प्रधान होता है।

राष्ट्रपति शब्द स्त्रीलिंग या पुल्लिंग

हिंदी में राष्ट्रपति शब्द पुल्लिंग शब्द है। कोई पुरुष या महिला इस पद पर है  तो दोनों को राष्ट्रपति ही कहेंगे। पद के रूप मे यह उभयलिंगी हुआ। 

FQ 

राष्ट्रपति शब्द में कौन सा समास है?

राष्ट्रपति शब्द में संबधकारक तत्पुरुष समास है। राष्ट्रपति शब्द का सामासिक विग्रह राष्ट्र का पति है। 

तत्पुरुष समास के और कौन-कौन से उदाहरण हैं?

राजा का पुत्र = राजपुत्र, संबंध कारक तत्पुरुष समास

घोड़े पर सवार= घुड़सवार, अधिकरण कारक तत्पुरुष समास

समास कितने प्रकार के होते हैं?

समास 6 तरह के होते  हैं-

  •  तत्पुरुष 

  • अव्ययीभाव 

  • कर्मधारय 

  • द्विगु 

  • द्वन्द्व 

  • बहुव्रीहि समास।

See also  KVS Exam result 2023: केंद्रीय विद्यालय शिक्षक result

राष्ट्रपति पति शब्द में कौन सी संज्ञा है?

राष्ट्रपति शब्द में जातिवाचक संज्ञा है। यह पुल्लिंग लिंग शब्द एकवचन है।

राष्ट्रपति शब्द का पर्यायवाची शब्द कौन कौन से हैं?

Rashtrapati Shabd ka paryayvachi shabd

राष्ट्रपति शब्द का पर्यायवाची शब्द अधिपति Adhipati, जनाधिपति Janadhipati, राष्ट्राध्यक्ष Rashtradhyaksh, राष्ट्रस्वामी RashtraSwami।

 

 

समास क्या होता है? समास के भेद कितने होते हैं?  समास के प्रकार

समास samas का अर्थ होता है- किसी चीज को छोटा (short) लिखना जिसे संक्षेपीकरण कहते हैं। 

इसे उदाहरण से समझे-

अगर हम कहें कि राष्ट्रपति का भवन तो इसे छोटे रूप में यानी संक्षेपीकरण (short form ) करके लिख सकते हैं- राष्ट्रपति भवन।  

ग्राम में वास करने वाला 

जिसे संक्षिप्त में लिख सकते हैं-ग्रामवासी। अब आप समझ चुके होंगे कि Samas 2 पदों को मिलाकर संक्षिप्त में लिखने की एक टेक्निक हिंदी व्याकरण में होती है।  अब आइए बात करते हैं समास की परिभाषा defination of samas  के बारे में।

 

समास (compound) की परिभाषा

 

जब दो या दो से अधिक पद (Pad) से मिलकर एक नया शब्द बनता है, उसे समास कहते हैं। 

यहां पद का मतलब शब्द है, जैसे— राजा का पुत्र।

 यहां दो पद हैं, इन पदों को मिलाया तो बन गया राजपुत्र एक नया शब्द।

‘दो या दो से अधिक शब्दों के मेल से शब्द बनाने की का तरीके को समास कहा जाता है।’

 
 
समास में पद किसे कहते हैं?
 

समास में पद किसे कहते हैं? What is the meaning of Samas in Pad?

See also  What is the difference between evaluation of board exams and evaluation of competitive exams?

 

समास की रचना करने के लिए 2 पद होते हैं। पहला पद होता है— पूर्वपद दूसरा पद होता है—उत्तरपद इसी से नया समास बनता है, जिसे समस्त पद कहते हैं। इस बात को समझने के लिए निम्नलिखित टेबल को समझें।

 

 

 

शब्द

पूर्व पद

उत्तर पद

नया शब्द बनाना समस्त पद यानी समास 

घोड़े पर सवार

घोड़ा

सवार

घुड़सवार

  राष्ट्र के पिता

राष्ट्र

पिता

राष्ट्रपिता

स्नान के लिए गृह

स्नान 

गृह

स्नानगृह

 
 

समास में समस्त पद और समास विग्रह किसे कहते है?

111 दो या दो से अधिक पदों को संक्षेप करके जो नया शब्द बनाया जाता है तो उसे समस्त पद कहते हैं।

जैसेकमल जैसे नयन – इनमें दो पद है।
पहला पद यानि पूर्व पद कमल है,
दूसरा पद यानि उत्तर पद इसमें नयन है।
दोनों पदों को मिलाने से नया पद बना कमलनयन इसे ही समस्त पद कहा जाता है।
प्रश्न— MCQ samas topic
1. ‘राजा का पुत्र’ का दिये गये विकल्पों में से सही समस्त पद का चुनिए—
i राजापुत्र ii राजपुत्र iii राज्यपुत्र iv राजकुमार
 
Answer- ii राजपुत्र
 

समास विग्रह किसे कहते हैं?

समास विग्रह का शब्दिक अर्थ— विग्रह का मतलब अलग करना। यानि समाज के समस्त पद को अलग करना ही समास विग्रह कहलाता है। जैसेसमस्त पद— युद्धभूमि समास विग्रह— युद्ध के लिए भूमि समस्त पद से समास विग्रह करने का मतलब आप छोटे से उसे बड़ा करना होता है।

 
Samas per MCQ

2. ‘हस्तलिखित’ समस्त पद का सही समास विग्रह वाला विकल्प कौन—सा है? i हाथ से लिखावट ii हाथ से लिखना iii हाथ से लिखित iv हस्तलेखन

See also  हाई ब्लड प्रेशर डे: International high blood pressure Day: उच्च रक्तचाप message 2023
 
Answeriii हाथ से लिखित

मे उनमे इनमे मै मे बिन्दु (अनुस्वार)  या चन्द्रबिन्दु (अनुनासिक) क्यों नहीं लगता

About the author

admin

New Gyan Blog for knowledge. Author- Abhishek, Journalist

Leave a Comment